कुछ जगह हटाए होर्डिंग के स्ट्रक्चर और फ्लैक्स, कई जगह अब भी मनमानी

कुछ जगह हटाए होर्डिंग के स्ट्रक्चर और फ्लैक्स, कई जगह अब भी मनमानी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-19 09:41 GMT
कुछ जगह हटाए होर्डिंग के स्ट्रक्चर और फ्लैक्स, कई जगह अब भी मनमानी

डिजिटल डेस्क जबलपुर । नगर निगम आखिरकार नींद से जागा और सदर के बिरमानी पेट्रोल पम्प से लेकर कटंगा तक लगे होर्डिंगों को हटाने की कार्रवाई की गई। एक तो ये होर्डिंग्स नगर निगम की हो चुकी सड़क पर लगे थे, दूसरा ये होर्डिंग्स मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे थे, क्योंकि मीडिया पॉलिसी में अब होर्डिंग की कोई जगह नहीं है, उनके स्थान पर यूनिपोल लगाए जाने हैं। चूँकि इसका ठेका केन्ट बोर्ड ने दिया था इसलिए निगम ने लगातार पत्राचार किया और जब किसी प्रकार की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी, इसे देखते हुए निगम ने सख्त कदम उठाते हुए होर्डिंग स्ट्रक्चर, फ्लैक्स  और कियोस्क को हटाना शुरू कर दिया है। पहले ही दिन  होर्डिंग के 8 स्ट्रक्चर हटाए गए और 4 कियोस्क हटे। यह अलग बात है िक िनगम हमेशा िदखावे की कार्रवाई करता है और उसके बाद अधिकारी मांद में सुस्ताने चले जाते हैं, लेकिन कहा जा रहा है िक इस बार पूरी कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध यूनिपोल की खेती की जा रही है इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। 
केन्ट बोर्ड मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तैयार कराई गई आउटडोर मीडिया पॉलिसी 2017 को नहीं मानता है और यही कारण है कि जिन होर्डिंगों के स्ट्रक्चर को पूरे देश में जानलेवा मानते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनकी जगह यूनिपोल को अनुमति दी गई है, इसके बाद भी केन्ट ने अपने पूरी सीमा में होर्डिंग को अनुमति देकर रखी है। बात यहीं नहीं रुकी, बल्कि नगर निगम के हिस्से में आई सड़क पर भी केन्ट बोर्ड ने होर्डिंग लगाने की अनुमति प्रदान कर दी और आमदनी की जा रही थी। इसे देखते हुए निगम ने केन्ट बोर्ड प्रबंधन को पत्र लिखा था, जिसके लिए बोर्ड ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जिस पर अब निगम ने कार्रवाई शुरू करते हुए होर्डिंग और उनके स्ट्रक्चर को हटाना शुरू कर दिया है। कार्रवाई के दौरान इजराइल खान, कादिर खान, दिलीप मुले, रेवाशंकर खुरासिया, लक्ष्मण कोरी और मुकेश पारस आदि उपस्थित थे। 
बोर्ड अधिकारी बना रहे थे दबाव
निगम के अधिकारी और कर्मचारी जब कार्रवाई कर रहे थे, तब केन्ट बोर्ड के अधिकारियों का लगातार दबाव आ रहा था। वे चाह रहे थे कि निगम यह कार्रवाई न करे। निगम अधिकारियों ने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि जिसे जो भी कहना हो, आधिकारिक पत्राचार के जरिए कहा जाए। 
इनका कहना है
नगर निगम ने अवैध और मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले होर्डिंग, यूनिपोल और कियोस्क के खिलाफ अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली कड़ी में कटंगा से होर्डिंग हटाए जा रहे हैं और आगे, और भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी।
-भूपेन्द्र सिंह, होर्डिंग प्रभारी नगर निगम  
 

Tags:    

Similar News