गृहमंत्री देशमुख पहुंचे नागपुर सेंट्रल जेल, अब तक 41 कैदी और 56 स्टाफ पॉजिटिव

गृहमंत्री देशमुख पहुंचे नागपुर सेंट्रल जेल, अब तक 41 कैदी और 56 स्टाफ पॉजिटिव

Tejinder Singh
Update: 2020-07-05 11:45 GMT
गृहमंत्री देशमुख पहुंचे नागपुर सेंट्रल जेल, अब तक 41 कैदी और 56 स्टाफ पॉजिटिव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को नागपुर के सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही कैदियों से चर्चा की। इस दौरान जेल अधीक्षक अनूप कुमरे ने जानकारी दी कि, नागपुर के सेंट्रल जेल में  कैदियों की क्षमता 1800 है। मौजूदा समय में यहां पर 1750 कैदी हैं। सेंट्रल जेल में 41 कैदी और 56 अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उनका क्वारेंटाइन सेंटर में उपचार शुरू है। 

पैरोल पर छोड़े गए 11 हजार कैदी

गृहमंत्री ने कहा कि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य के 37 हजार कैदियों में से 11 हजार कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जा चुका है। राज्य की जेलाें में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए छिड़काव होने के बाद भी संक्रमित मिल रहे हैं। इसमें अधिकारी, कर्मचारी और कैदी भी शामिल हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस महासंचालक  (कारागृह व सुधार सेवा) सुनील रामानंद, पुलिस उपायुक्त विनीता साहू, कारागृह अधीक्षक अनूप कुमरे, वरिष्ठ कारागृह अधिकारी विकास रजनलवार आदि उपस्थित थे। 

कैदियों से की बात

गृहमंत्री ने कैदियों से बातचीत के दौरान जेल की वैद्यकीय सेवा, भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सेेंट्रल जेल में 5 डाक्टरों  की टीम कैदियों की नियमित जांच और स्क्रिनिंग कर रही है। कोरोना संक्रमण के चलते जेल के कैदियों ने करीब 80 हजार कपड़े के मास्क तैयार किए, इससे करीब 8 लाख रुपए की आवक हुई है।
 

Tags:    

Similar News