घर-घर विराजे श्री गणेश, मंडलाें की पसंद 4 फीट से ऊंची मूर्ति

बप्पा मोरया घर-घर विराजे श्री गणेश, मंडलाें की पसंद 4 फीट से ऊंची मूर्ति

Tejinder Singh
Update: 2022-08-31 13:19 GMT
घर-घर विराजे श्री गणेश, मंडलाें की पसंद 4 फीट से ऊंची मूर्ति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गणेश भक्तों में गणेशोत्सव मनाने का भारी उत्साह है। ‘श्री’ के स्वागत की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। आज लाखों घरों में श्री गणेश विराजमान हों गए। मनपा ने पर्यावरण रक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक गणेश मंडलों से अधिकतम 4 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित करने का आह्वान किया है। उससे ज्यादा ऊंची मूर्ति स्थापित करने वालों से शहर के बाहर निश्चित विसर्जन स्थल आवेदन में दर्ज करने की शर्त पर अनुमति दी है। मनपा को प्राप्त आवेदनों से साफ हो गया है कि सार्वजनिक गणेश मंडलों की पसंद 4 फीट से ऊंची मूर्तियां हैं।

मनपा ने शुरू की है एक खिड़की योजना

गणेश स्थापना के लिए सार्वजनिक गणेश मंडलों को अनुमति देने मनपा ने एक खिड़की योजना शुरू की है। 30 अगस्त तक 552 आवेदन प्राप्त हुए। 279 मंडलों को अनुमति प्रदान की जा चुकी है। 4 फीट से ज्यादा ऊंची गणेश मूर्ति स्थापित करने के लिए इच्छुक 230 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। 4 फीट से कम ऊंची मूर्ति स्थापित करने वालों के 132 आवेदन स्वीकृत किए गए। अभी तक अनुमति प्रदान किए गए गणेश मंडलों में भी 4 फीट से ऊंची मूर्ति स्थापित करने वाले मंडलों की संख्या ज्यादा है। गणेश स्थापना के लिए सार्वजनिक गणेश मंडलों को अनुमति देने मनपा ने एक खिड़की योजना शुरू की है। 30 अगस्त तक 552 आवेदन प्राप्त हुए। 279 मंडलों को अनुमति प्रदान की जा चुकी है। 4 फीट से ज्यादा ऊंची गणेश मूर्ति स्थापित करने के लिए इच्छुक 230 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। 4 फीट से कम ऊंची मूर्ति स्थापित करने वालों के 132 आवेदन स्वीकृत किए गए। अभी तक अनुमति प्रदान किए गए गणेश मंडलों में भी 4 फीट से ऊंची मूर्ति स्थापित करने वाले मंडलों की संख्या ज्यादा है।

लगाए गए कृत्रिम टैंक
मनपा ने गणेश मूर्तियों का विसर्जन करने शहर में जगह-जगह 350 कृत्रिम विसर्जन टैंक लगाने की व्यवस्था की है। कृत्रिम टैंक में सार्वजनिक गणेश मंडलों की अधिकतम 4 फीट और घरेलू 2 फीट ऊंची गणेश मूर्ति विसर्जन करने की अनुमति रहेगी।

आधे से ज्यादा विसर्जन शहर के बाहर होंगे

बताया गया है कि चार फीट से ऊंची मूर्तियों के विसर्जन के लिए शहर में व्यवस्था नहीं की गई है। आवेदन में शहर के बाहर निश्चित विसर्जन स्थल दर्ज करने के बाद ही स्थापना की अनुमति दी गई है। आधे से ज्यादा सार्वजनिक गणेश मंडलों की चार फीट से ऊंची मूर्ति पसंद करने से उनका विसर्जन भी शहर के बाहर ही होगा।

 

Tags:    

Similar News