IAS transfer : बांगर नई मुंबई मनपा आयुक्त, राठौर को मीरा-भायंदर मनपा की जिम्मेदारी 

IAS transfer : बांगर नई मुंबई मनपा आयुक्त, राठौर को मीरा-भायंदर मनपा की जिम्मेदारी 

Tejinder Singh
Update: 2020-06-23 11:52 GMT
IAS transfer : बांगर नई मुंबई मनपा आयुक्त, राठौर को मीरा-भायंदर मनपा की जिम्मेदारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने तीन आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी का तबादला किया है। नागपुर के अतिरिक्त विभागीय आयुक्त अभिजीत बांगर को नई मुंबई मनपा का आयुक्त बनाया गया है, जबकि मीरा-भायदंर मनपा आयुक्त चंद्रकांत डांगे को हटा कर उनकी जगह पर डॉ विजय राठौर को नया मनपा आयुक्त नियुक्त किया गया है। राठौर अब तक गडचिरोली जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 

डॉ. रस्तोगी महाराष्ट्र सदन के अतिरिक्त निवासी आयुक्त

बांगर का चार माह में दूसरी बार तबादला किया गया है। नागपुर मनपा आयुक्त पद से हटाने के बाद बांगर को वस्त्रोद्योग विभाग का  निदेशक नियुक्त किया गया था। लेकिन उन्होंने पदभार नहीं स्वीकार किया था। बाद में उन्हें नागपुर का अतिरिक्त विभागीय आयुक्त बनाया गया। अब उन्हें नई मुंबई मनपा  आयुक्त अन्ना साहेब मिसाल को हटा कर मनपा आयुक्त की जिम्मेदारी सौपी गई है। उल्हासनगर मनपा आयुक्त पद पर डा. मंतादा राजा दयानिधि को भेजा गया है। संयुक्त पुलिस आयिक्त (अपराध) डा संतोष रस्तोगी को नई दिल्ली स्थिति महाराष्ट्र सदन का अतिरिक्त निवासी आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

Tags:    

Similar News