घर से चल रही थी भरमार बंदूक की फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बंदूकें जब्त

घर से चल रही थी भरमार बंदूक की फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बंदूकें जब्त

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-25 12:49 GMT
घर से चल रही थी भरमार बंदूक की फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बंदूकें जब्त

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। घर पर भरमार बंदूक बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पचपेढ़ी के पास बंदूकें बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से 7 बंदूके भी बरामद की हैं। आरोपी घर में ही बंदूक बनाते हैं और फिर मोटी कीमत पर बदमाशों को बेचा करते थे।

दमोह जिले का रहने वाला है एक युवक
पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पचपेढ़ी क्षेत्र में 2 व्यक्ति अवैध रूप से बंदूकें लेकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल दबिश देकर 2 व्यक्तियों को 1-1 बंदूक गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार एक आरोपी डब्बल सिंह गौड उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सैलवाड़ा थाना तेन्दुखेडा दमोह का रहने  वाला है। जबकि दूसरा आरोपी सुरेश बर्मन निवासी ग्राम वासन थाना पाटन का रहने वाला है। दोनों एक दूसरे के दोस्त हैं। युवकों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से बंदकें बरामद हुई हैं। दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो डब्बल सिंह ने अपने निवास स्थान की सार की टपरिया मे 3 बंदूकें तथा सुरेश बर्मन ने अपने खेत की टपरिया में 2 बंदूकें छिपाकर रखना बताया है। दोनों की निशादेही पर 5 बंदूकें बताये हुये स्थानों से जब्त की गयी, जो चैक करने पर भरमार बंदूक होना पायी गयी।

स्वयं बनाते थे बंदूकें
अभी तक आरोपियों के कब्जे से जब्त की गयी सभी 7 भरमार बंदूकें चालू हालत में बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ की गई, तो आरोपियों ने बताया कि वे स्वयं बंदूकें बनाकर, बेचा करते थे।

इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये अवैध भरमार बंदूक बरामद करने में थाना प्रभारी सिविल लाईन जी.एस. मर्सकोले, स.उ.नि. आर.एन. पाण्डे, एन,एस. राजपूत, आरक्षक अखिलेश पाण्डे, रूस्तम, नरेश पासी, राजेन्द्र बेन, राजेश उइके, रिम बहादुर थापा, की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह (भा.पु.से.) ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Similar News