केरोसिन घोटाला- 28 लाख का 72 हजार लीटर केरोसिन गायब - दो खाद्य आपूर्ति अधिकारियों पर मामला दज

केरोसिन घोटाला- 28 लाख का 72 हजार लीटर केरोसिन गायब - दो खाद्य आपूर्ति अधिकारियों पर मामला दज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-16 08:51 GMT
केरोसिन घोटाला- 28 लाख का 72 हजार लीटर केरोसिन गायब - दो खाद्य आपूर्ति अधिकारियों पर मामला दज

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। जिले के गरीबों के हक का 28 लाख रुपए का 72 हजार 899 लीटर केरोसिन अधिकारियों ने गायब कर दिया। पांच साल पहले जिले में पदस्थ दो तात्कालिक जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारियों ने शहर के राशन दुकानदारों के साथ मिलकर यह कारनामा किया। लोकायुक्त की जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ है। वर्तमान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गोकुल प्रसाद लोधी ने इस मामले की कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।  
एसआई जितेन्द्र यादव ने बताया कि जनवरी से दिसंबर 2014 के बीच जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रहे डीएस मरकाम और प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रहे राजू कातूलकर ने निर्धारित आवंटन से अधिक मिट्टी तेल शहर की 37 राशन दुकानों के लिए आवंटित किया। दोनों अधिकारियों ने राशन दुकान संचालकों के साथ मिलकर 72 हजार 899 लीटर मिट्टी तेल का गबन किया था। 28 लाख रुपए कीमत के मिट्टी तेल गबन की शिकायत होने पर लोकायुक्त ने मामले की जांच कर मामले का खुलासा कर जिला प्रशासन को प्रकरण से अवगत कराया था। इस आधार पर वर्तमान में पदस्थ जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गोकुलप्रसाद लोधी ने शिकायत की है। इस शिकायत के आधार पर डीएस मरकाम और राजू कातूलकर समेत अन्य के खिलाफ धारा 409, 120 बी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज किया है।
सेवानिवृत्त हो गए मरकाम, होगी वसूली-
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2014 में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी रहे डीएस मरकाम सेवानिवृत्त हो चुके है। वहीं प्रभारी के पद पर कार्यरत रहे जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी राजू कातूलकर अभी भोपाल में पदस्थ है। दोनों अधिकारियों से गबन किए गए केरोसिन की राशि वसूली जाएगी।
राशन दुकान संचालकों के साथ मिलकर खेल-
शिकायत में सामने आया है कि लोकायुक्त और स्थानीय स्तर पर की गई जांच में दोनों अधिकारी यह नहीं बता पाए कि गबन किया गया केरोसिन कहां गया। दस्तावेज खंगालने पर सामने आया कि अधिकारियों ने नगरीय क्षेत्र की राशन दुकानों को निर्धारित आवंटन से अधिक केरोसिन जारी किया था।
रिकवरी के लिए तहसीलदार को सौंपी लिस्ट-
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा तहसीलदार को शहर की राशन दुकानों की लिस्ट सौंपी गई है। जिन्हें अतिरिक्त आवंटन जारी कर मिट्टी तेल का गबन किया 
 

Tags:    

Similar News