महाराष्ट्र में साल भर में लगे 5.43 करोड़ पौधे, लिम्का बुक में रिकॉर्ड हुआ दर्ज  

महाराष्ट्र में साल भर में लगे 5.43 करोड़ पौधे, लिम्का बुक में रिकॉर्ड हुआ दर्ज  

Anita Peddulwar
Update: 2017-12-09 13:25 GMT
महाराष्ट्र में साल भर में लगे 5.43 करोड़ पौधे, लिम्का बुक में रिकॉर्ड हुआ दर्ज  

डिजिटल डेस्क, मुंबई।     राज्य में इस साल 5.43 करोड़ पौधे लगाने की सफलता को लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।राज्य सरकार को पौधारोपण अभियान के तहत लगा गए पौधों को लगातार दूसरी बार यह सफलता मिली है। सरकार की तरफ से साल 2017 में 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, पर राज्य में लक्ष्य से ज्यादा यानी 5.43 करोड़ पौधे लगाए गए। इस साल 1 से 7 जुलाई के बीच ये पौधे लगाए गए थे। जिसमें विभिन्न प्रकार की 153 प्रजातियों के पौधों का समावेश था। 

वन व वित्तमंत्री ने जनता का माना आभार

शनिवार को राज्य के वन व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पौधारोपण को लगातार दूसरी बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर समाज प्रदेश का जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के वनक्षेत्र 20 प्रतिशत से बढ़ा करके 33 प्रतिशत करने के लिए हरित महाराष्ट्र की परिकल्पना के अनुसार काम करने का फैसला लिया है। वन मंत्री ने बताया कि साल 2018 और 2019 में कुल 46 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से साल 2018 में 13 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सरकार ने तीन सालों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समाज की सभी तबकों का सहयोग मिलेगा। इससे पहले साल 2016 में 2.82 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए थे। इसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। 

1 जुलाई से 7 जुलाई तक मनाया पौधारोपण सप्ताह

राज्य के सभी जिलों में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पौधारोपण सप्ताह मनाया गया। इस दौरान सभी जिलों को अलग-अलग टारगेट दिए गए। इस पौधारोपण अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी योगदान दिया। शालेय विद्यार्थियों से लेकर जनता का भी अच्छा समर्थन मिला जिसके चलते मुहिम सफल हो पाई।

Similar News