इंस्पायर अवार्ड स्पर्धा में महाराष्ट्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नागपुर इंस्पायर अवार्ड स्पर्धा में महाराष्ट्र का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tejinder Singh
Update: 2022-09-19 06:54 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर. केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इंस्पायर प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 6 से 10 साल तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस उपक्रम में नागपुर जिले के निमखेडा से छात्र आदित्य सुधाकर शिंगणे का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है। श्री साईंबाबा विद्यालय के इस छात्र ने "टॉयलेट एंड बाथरूम पाइप ब्लॉकेज क्लीनर" प्रोजेक्ट पेश किया था। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड स्पर्धा का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया था। इस प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर देश भर से 6.53 लाख विद्यार्थियों ने अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट पेश किए, जिसमें से 552 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किया गया। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र के 39 विद्यार्थियों का चयन किया गया था। इनमें से 9 विद्यार्थियों को टॉपर 60 की सूची में जगह दी गई। महाराष्ट्र के लिए खास बात ये रही कि विद्यार्थी यश ज्ञानेश्वर शिंदे नामक विद्यार्थी को स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है।

Tags:    

Similar News