टीवी पर यौन उत्पीड़न का सीन देख रोने लगी नाबालिग बच्चियां, सौतेला पिता करता था रेप, अब धराया

टीवी पर यौन उत्पीड़न का सीन देख रोने लगी नाबालिग बच्चियां, सौतेला पिता करता था रेप, अब धराया

Tejinder Singh
Update: 2019-11-07 17:26 GMT
टीवी पर यौन उत्पीड़न का सीन देख रोने लगी नाबालिग बच्चियां, सौतेला पिता करता था रेप, अब धराया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नाबालिग सौतेली बेटियों से बलात्कार करने वाले एक आरोपी को आग्रीपाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले की जानकारी पुलिस को न देने के आरोप में बच्चियों की मां के खिलाफ भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामला तब सामने आया जब अपने असली पिता के घर बच्चियां दादी के साथ टीवी देख रही थी। यौन उत्पीड़न का दृष्य देखकर दोनों रोने लगीं। इसके बाद दादी ने पूछताछ की तो उन्होंने सौतेले पिता की हरकतों का खुलासा किया।

पीड़ित लड़कियों की उम्र 15 और 13 साल है। कुछ साल पहले लड़कियों की मां और पिता अलग हो गए थे। इसके बाद उसने 35 वर्षीय आरोपी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। लड़कियां भी भायखला इलाके में अपनी मां के साथ ही रहने लगीं थीं। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पांच महीने पहले लड़कियों का यौन उत्पीड़न शुरू किया। विरोध करने पर उसने लड़कियों को धमकाया। लड़कियों ने सौतेले पिता की हरकतों की जानकारी मां को दी तो उसने भी दोनों को इसका जिक्र किसी से न करने की बात कही। कुछ दिनों पहले लड़कियां मुंब्रा में रहने वाले अपने पिता के घर गईं। जहां टीवी देखने के दौरान दादी को उन्होंने सारी बात बताई।

इसके बाद एक स्वयंसेवी संगठन की मदद से एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के साथ लड़कियों की मां के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जिसने जानकारी होने के बावजूद पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार थे लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को मालाड के कुरार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चियों की मां की भी पुलिस तलाश कर रही है। 

 

Tags:    

Similar News