एमएसपी पर हाथ में गंगाजल लेकर झूठ बोले मोदी - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का आरोप 

  एमएसपी पर हाथ में गंगाजल लेकर झूठ बोले मोदी - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का आरोप 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-03 10:21 GMT
  एमएसपी पर हाथ में गंगाजल लेकर झूठ बोले मोदी - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का आरोप 

डिजिटल डेस्क सतना। किसान आंदोलन को जायज ठहराते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां बुधवार को आरोप लगाए कि किसानों को एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइज) देने के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देव दिवाली के दिन बनारस में हाथ में गंगाजल लेकर एक बार फिर से उन्होंने झूठ बोला। पत्रकारों के सवालों के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाए कि अगर किसानों को फसल का न्यूनतम मूल्य मिल रहा है तो फिर खुले बाजार में गेहं19 सौ रुपए प्रति क्ंिवटल के समर्थन मूल्य के विरुद्ध 14 सौ से 15 सौ रुपया प्रति क्ंिवटल पर क्यों बिक रहा है?  धान न्यूनतम मूल्य से 6 सौ से 7 सौ रुपए और मक्का 6 सौ से 7 सौ रुपए की कम कीमत पर क्यों बेचा जा रहा है? इस पर रोक क्यों नहीं है? श्री सिंह ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों को मालामाल करने के लिए केंद्र सरकार ने 3 किसान विरोधी कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी के अपने वाजिब हक के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं।
 हम धर्म को बेचते नहीं :---- 
मैहर में सपत्नीक मां शारदा के दर्शन के बाद चित्रकूट जाने से पहले यहां उन्होंने एक और सवाल के उत्तर में कहा कि हम धर्म के रास्ते पर राजनीति नहीं करते हैं। यह हमारी निजी आस्था का विषय है, हम धर्म को बेचते नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की पराजय पर कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ असफलता के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं और आने वाले निकाय चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में पूरी ताकत के साथ लड़े जाएंगे।  
  
 

Tags:    

Similar News