मुंबई : जेजे अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

मुंबई : जेजे अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2020-06-29 12:53 GMT
मुंबई : जेजे अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर के जेजे अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है। आरोपी इसी अस्पताल में काम करने वाला वार्ड बॉय है। डॉक्टर की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेंद्र गोसावी (30) है। जेजे  मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला डॉक्टर शनिवार देर रात मरीज को देखने वार्ड में जा रही थी। 

इसी दौरान अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात गोसावी ने डॉक्टर को अकेली देखकर पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। महिला डॉक्टर के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। महिला डॉक्टर ने अपने साथ हुई इस हरकत की जानकारी दूसरे डॉक्टरों को दी, इसके बाद मामले की शिकायत नजदीकी जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में कई गई। 

महिला डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 (डी)और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इससे पहले भी लोगों के साथ मारपीट और गालीगलौज की वारदातों में शामिल रहा है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  

 

Tags:    

Similar News