नागपुर : दो दिग्गजों के गढ़ में वोटिंग परसेंटेज गिरा, शांतिपूर्ण रहा मतदान

नागपुर : दो दिग्गजों के गढ़ में वोटिंग परसेंटेज गिरा, शांतिपूर्ण रहा मतदान

Tejinder Singh
Update: 2019-10-21 14:09 GMT
नागपुर : दो दिग्गजों के गढ़ में वोटिंग परसेंटेज गिरा, शांतिपूर्ण रहा मतदान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा चुनाव के लिए साेमवार को डाले गए मतदान में मतदाताओं का उत्साह कम नजर आया। नागपुर जिले में मतदान का परसेंटेज गिरने से राजनीतिक दलों के गणित गड़बड़ा गए हैं। शाम 5 बजे तक नागपुर में 49.03 प्रतिशत ही मतदान हो पाया था। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त रही। शांतिपूर्ण मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार की कार फोड़ने को लेकर हुए तनाव की घटना को छोड़ जिले में शांति बनी रही। जिले में विधानसभा की 12 सीटें हैं। शहर में 6 व ग्रामीण क्षेत्र में भी 6 सीट हैं। इन सीटों के लिए 146 उम्मीदवार मैदान में थे। हालांकि प्रमुख मुकाबला भाजपा शिवसेना गठबंधन व कांग्रेस राकांपा गठबंधन के उम्मीदवारों के साथ ही नजर आया। कुछ सीटों पर बसपा व अन्य संगठनों ने प्रभाव दिखाया है। सोमवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरु होने के साथ ही वीआईपी लोगों ने मतदान करके अधिक से अधिक मतदान का आव्हान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, तमिलनाडू के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुबह 10 बजे तक मतदान कर दिया। सरसंघचालक डॉ.भागवत ने मतदान करने का आव्हान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पसंद कोई भी हो सकती है लेकिन मतदान अनिवार्य है। नोटा की बटन दबाना उम्मीदवार को खारिज करने का उपाय नहीं है।

Tags:    

Similar News