नागपुर : मिहान विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 25 लाख रुपए की मंजूरी 

नागपुर : मिहान विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 25 लाख रुपए की मंजूरी 

Tejinder Singh
Update: 2021-03-19 14:17 GMT
नागपुर : मिहान विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 25 लाख रुपए की मंजूरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने नागपुर के मिहान परियोजना के विकास के लिए महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी (एमएडीसी) को 23 करोड़ 25 लाख रुपए वितरित करने को मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार की तरफ से इस संबंध में शासन ज्ञापन जारी किया गया है। इसके अनुसार मिहान परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपए, परियोजना प्रभावितों के पुनर्वसन के लिए 60 लाख, दिवानी न्यायालय में दाखिल दावे के अनुसार बढ़ी हुई नुकसान भरपाई के लिए 13 करोड़ 25 लाख समेत अन्य कार्यों के लिए निधि उपलब्ध कराई गई है। मिहान परियोजना के लिए महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी को साल 2020-21 में निधि उपलब्ध कराने के लिए 77 करोड़ 50 लाख रुपए संशोधित बजट को मंजूरी दी गई है। जिसमें से 54 करोड़ 25 लाख रुपए की निधि महाराष्ट्र हवाई अड्डा विकास कंपनी को दिया जा चुका है। इसके बाद अब 23 करोड़ 25 लाख रुपए निधि उपलब्ध कराई गई है।  

पाँच साल बाद वक्फ बोर्ड को मिला सीईओ
महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अनिस शेख की नियुक्ति की गई है। शेख राज्य सरकार के सेवानिवृत्त उप सचिव हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की गई। शेख का कार्यकाल औरंगाबाद के पनचक्की स्थित राज्य वक्फ बोर्ड के कार्यालय में पदभार स्वीकार करने के दिन से तीन साल तक रहेगा। प्रदेश के अल्पसंख्यक विकास मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि पांच साल बाद राज्य वक्फ बोर्ड को स्थायी सीईओ मिल सका है। 
 

Tags:    

Similar News