मुंबई-नागपुर सहित सात रुटों पर चलेगी नई हाई स्पीड ट्रेनें, सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने का लिया निर्णय

राज्यसभा मुंबई-नागपुर सहित सात रुटों पर चलेगी नई हाई स्पीड ट्रेनें, सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने का लिया निर्णय

Tejinder Singh
Update: 2022-02-11 15:15 GMT
मुंबई-नागपुर सहित सात रुटों पर चलेगी नई हाई स्पीड ट्रेनें, सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने का लिया निर्णय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के अलावा सरकार देश में और अन्य सात रुटों पर हाई स्पीड ट्रेन शुरु करने जा रही है। इनमें मुंबई-नागपुर, दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-हैदराबाद, दिल्ली-अमृतसर, दिल्ली-वाराणसी, चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर और वाराणसी-हावडा रुट शामिल है। सरकार के मुताबिक इसके लिए सर्वेक्षण करने और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया है। राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। इन नए कॉरिडोर को पूरा करने की समयसीमा और इसकी लागत के बारे में पूछे सवाल पर रेल मंत्री ने बताया कि भूमि अधिग्रहण पूरा हो जाने और सभी संविदाओं को अंतिम रुप दिए जाने के बाद ही अनुमानित लागत और समयसीमा तय होगी। उन्होंने कहा कि इस समय देश में हाई स्पीड रेल की मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना ही केवल स्वीकृत है, जो जापान सरकार से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता के साथ कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना पर चल रहे काम की मौजूदा स्थिति बताते हुए संसद में स्वीकार किया है कि इस परियोजना के अमल में आने में फिलहाल थोड़ी देरी हुई है। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि महाराष्ट्र में जमीन अधिग्रहण में देरी और फिर ठेकों को आखिरी रुप देने सहित कई दूसरी वजहों से इसमें देरी हो रही है।
 

Tags:    

Similar News