जबलपुर : सिंघम के तबादले से लोगों में आक्रोश, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

जबलपुर : सिंघम के तबादले से लोगों में आक्रोश, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-17 12:34 GMT
जबलपुर : सिंघम के तबादले से लोगों में आक्रोश, लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मप्र में जबलपुर जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का तबादला होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों रानीताल में इसके खिलाफ ट्रैफिक जाम करके अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रो में लोगों द्वारा प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि उनका तबादला आदेश शीघ्र ही निरस्त नहीं किया जाता है, तो वे लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे अमित खम्परिया ने बताया की पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का राजनीतिक कारणों से तबादला किया जा रहा है, जो की बिलकुल सही नहीं है। उन्होंने यह भी बताया की संस्कारधानी का हर एक नागरिक चाहता है की यह तबादला आदेश निरस्त किया जाए, जिसमें आम जनता चक्का जाम में उपस्थित रही। इसके साथ ही राष्ट्रीय आरक्षण पीड़ित वर्ग मोर्चा के समस्त नागरिक और हिंदू धर्म सेना के भी कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिस प्रकार से राजनैतिक दलों द्वारा विमान सत्ता एवं दरेवश के कारण प्रशासनिक अधिकारी को भी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से वंचित कर अंगल आरोप प्रत्यारोप लगाकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके प्रशासनिक अधिकारियों की कर्तव्य निष्ठा पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा है।

154 संगठनों के सदस्य हुए शामिल
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि 154 संगठनों के सदस्य की भावना को ठेस पहुंची है। संगठन का कहना है कि पुलिस अधीक्षक अमित सिंह एक ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ एवं मेहनती अधिकारी के रूप में उन्होंने जबलपुर शहर को अपराध मुक्त करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। जबलपुर शहर से यदि ऐसे निर्भीक निडर एवं साहसी पुलिस अधिकारी को हटाया गया है अब शहर का जनसामान्य सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने में पीछे नहीं हटेगा।

शनिवार देर रात हुआ तबादला
राज्य शासन ने शनिवार व रविवार की देर रात जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का अचानक तबादला कर दिया गया, उनके स्थान पर निमिष अग्रवाल को जबलपुर का नया एसपी नियुक्त किया गया। आज रविवार को जैसे ही आमजनों को एसपी के तबादले की जानकारी लगी, वैसे ही आक्रोश के स्वर मुखर होने लगे। कई संगठनों ने आज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एसपी के तबादले को लेकर विरोध आंदोलन किया गया।

तीन जिलों के अधीक्षकों पर गिरी गाज
उल्लेखनीय है कि देर रात चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों पर गाज गिरी है।  जबलपुर एसपी अमित सिंह को हटाकर निमिष अग्रवाल को जबलपुर का नया एसपी बनाया गया है, पन्ना एसपी अनिल सिंह कुशवाहा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। मयंक अवस्थी पन्ना के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। इसके अलावा सिंगरौली एसपी हितेश चौधरी को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है, उनके स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला सिंगरौली के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

तबादले का यह है कारण
जबलपुर एसपी अमित सिंह के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी, उनका मंत्री के साथ शादी में नाचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से उन्हें हटाए जाने की चर्चा थी, वहीं सिंगरौली एसपी हितेश चौधरी को भाजपा ने हटाने की मांग की थी, वे शुजालपुर से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के भाई बताये जाते हैं।

Similar News