मजे के लिए महिलाओं पर फेंकता था एसिड, रंगेहाथ पकड़ाया आरोपी

मजे के लिए महिलाओं पर फेंकता था एसिड, रंगेहाथ पकड़ाया आरोपी

Tejinder Singh
Update: 2019-01-18 13:43 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिर्फ मजे के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल चल रही महिलाओं के शरीर पर घातक केमिकल फेंकने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अंधेरी रेलवे स्टेशन ब्रिज पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब उसने एक महिला पर पीछे से केमिकल फेंका। पुलिस ने आरोपी के पास से केमिकल भी बरामद किया है जो इतना घातक है कि पड़ने के बाद शरीर और कपड़ा जल जाता था। शक है कि यह केमिकल एसिड हो सकता है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पकड़े जाने से पहले आरोपी अंधेरी स्टेशन पर ही नौ महिलाओं पर केमिकल हमला कर चुका था।

गिरफ्तार आरोपी का नाम रामवीर रामरूप चौधरी (24) है। वह साकीनाका के चांदीवली इलाके में स्थित लालताबाई चाल का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पहले आठ महिलाएं शिकायत दर्ज करा चुकी थीं। शुक्रवार को भी उसने अंधेरी स्टेशन के पुल से गुजर रही 39 वर्षीय गायत्री अंचन नाम की महिला पर केमिकल फेंका। महिला को महसूस हुआ कि उसकी कमर पर कोई चिपचिपा पदार्थ गिरा है, जिसके चलते उसे बेहद तेज जलन हो रही है।

महिला ने पीछे देखा तो उसे एक शख्स पीछे हाथ में प्लास्टिक की बोतल लिए दिखा। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो स्टेशन पर तैनात पुलिस और निर्भया पथक के जवान मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। दरअसल आठ महिलाएं पहले ही इस तरह की शिकायत कर चुकीं थीं, जिसके बाद पुलिसकर्मी पहले से अंधेरी रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन पर आरोपी की ताक में बैठे थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सिर्फ मजे के लिए महिलाओं को निशाना बनाता था। वह महिलाओं पर केमिकल फेंकता था, जिससे उनके कपड़े और कई बार शरीर भी जल जाता था।    


 

Similar News