मध्य प्रदेश से फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2019-05-15 14:25 GMT
मध्य प्रदेश से फरार दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हत्या के मामले में फरार मध्य प्रदेश के दो फरार आरोपियों को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने महानगर से सटे दिवा इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो के नाम पुष्पेंद्र सिंह व शिवम सिंह है। दोनों आरोपियों के खिलाफ  मध्य प्रदेश के दतिया  जिले के पुलिस स्टेशन में आपराधिक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों की तलाश के लिए मध्य प्रदेश पुलिस का एक दल ठाणे आया था। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के सहयोग से बुधवार को इन दोनों आरोपियों को दिवा इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद इन दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को सौप दिया गया। मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों पर दस हजार रुपए का इनाम रखा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या व अपहरण का मामला दर्ज है। 


 
 

Tags:    

Similar News