जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिहं नरवरिया व प्रधान आरक्षक अवतार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक 

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिहं नरवरिया व प्रधान आरक्षक अवतार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-08-16 08:19 GMT
जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिहं नरवरिया व प्रधान आरक्षक अवतार सिंह को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक 

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। डॉ. रायसिंह नरवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जबलपुर एवं प्रधान आरक्षक 1249 अवतार सिंह पुलिस लाईन जबलपुर को राष्ट्रष्ट्रपति पुलिस पदक 2019 हेतु चयनित किया गया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक 2019 हेतु घोषित सूची अनुसार म0प्र0 से कुल 17 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त पदक घोषित किया गया है। सूची में जबलपुर पुलिस से डॉ0 रायसिंह नरवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जबलपुर एवं प्रधान आरक्षक 1249 अवतार सिंह पुलिस लाईन जबलपुर का नाम चयनित किया गया है। डॉ. रायसिंह नरवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जबलपुर:- दिनांक 01.07.1996 को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए, पूर्व में जिला ग्वालियर ,सागर, विदिशा, इन्दौर, भोपाल , धार , उज्जैन, आदि जिलो में नगर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ रहे है तथा मई 2018 से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जबलपुर के पद पदस्थ है।

प्र.आर. 1249 अवतार सिंह पुलिस लाईन:- दिनांक 06.09.1990 को आरक्षक पद पर नियुक्त होकर वर्तमान में प्रधान आरक्षक के पद पर रक्षित केन्द्र जबलपुर में पदस्थ है। रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ रहकर इनके द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कानून व्यवस्था डियूटी व अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवाकाल में इन्हें 650 से अधिक इनाम प्राप्त हुए है।  

छात्राओं ने पुलिस जवानों को बांधी राखी

देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात वह पुलिसकर्मी जो तीज, त्यौहारो में भी आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपने घर जाकर त्यौहार नहीं मना पाते है और अपने त्यौहारों को छोड़कर आम लोगों की सुरक्षा में तैनात रहते है, ऐसे पुलिसकर्मियों को आज गुरूदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया और उनसे रक्षा का वचन लिया।  संस्था के डायरेक्टर दिपक हीरावत के मार्गदर्शन और स्कूल प्राचार्या श्रीमती रजनी शिंदे सूर्यवंशी के निर्देशन पर गुरूदेव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रायें आज वारासिवनी थाना पहुंची। जहां स्कूल की छात्राओं ने थाना प्रभारी अनुराग प्रकाश और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासुत्र बांधकर उनसे रक्षा का वचन लिया।

Tags:    

Similar News