प्रॉपर्टी डीलर ने महिला का गर्भपात कराया - झांसा देकर किया था दुराचार

प्रॉपर्टी डीलर ने महिला का गर्भपात कराया - झांसा देकर किया था दुराचार

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-15 08:56 GMT
प्रॉपर्टी डीलर ने महिला का गर्भपात कराया - झांसा देकर किया था दुराचार

डिजिटल डेस्क जबलपुर।  महिला थाने में प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज हुए दुराचार के मामले की जाँच में नये खुलासे हुए हैं। पीडि़त महिला द्वारा दर्ज कराए गये बयान में बताया गया कि प्रॉपर्टी डीलर दिलीप बेलानी ने करीब 5 वर्ष पूर्व मदद के बहाने घर बुलाया था। उसके बाद पत्नी और बच्चों के विदेश जाने की बात कहते हुए अक्टूबर 2015 में उसे मंगलसूत्र पहनाकर गंदी बात की थी। जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने चालाकी से गोलियाँ खिलाकर गर्भपात करवा दिया था। इस बीच उसे दिलीप के घर एक महिला के आने की सूचना मिली थी। 24 मार्च 2020 को जब वह उसके घर गयी तो दिलीप, उसकी पत्नी और बच्चे घर के बाहर आ गये। इस दौरान दिलीप ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया था।
- गन चौक पर युवती से छेडख़ानी
केंट थाना क्षेत्र स्थित गन चौक के पास एक 22 वर्षीय युवती से छेडख़ानी किए जाने की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बीती रात साइकिलिंग करते हुए अपने कुछ दोस्तों के साथ घर जा रही थी। गन चौक के पास एक्टिवा सवार योगेश पटैल व सार्थक शर्मा ने उसके पास आकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर छेडख़ानी की।  रिपोर्ट पर धारा 354 क, 294, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags:    

Similar News