मुंबई में 700 वर्गफिट के घरों के लिए माफ हो सकता है संपत्तिकर

मुंबई में 700 वर्गफिट के घरों के लिए माफ हो सकता है संपत्तिकर

Tejinder Singh
Update: 2018-03-14 15:36 GMT
मुंबई में 700 वर्गफिट के घरों के लिए माफ हो सकता है संपत्तिकर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार 700 वर्ग फुट तक के घरों को संपत्तिकर से छूट देने पर सहमत है। अगर मुंबई महानगर पालिका (BMC) से यह प्रस्ताव आया तो इसे मंजूर कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में यह बात कही। हालांकि उन्होंने कहा कि मुंबई MNP आर्थिक रूप से सबल है इसलिए ऐसा किया जा सकता है। राज्य की दूसरी महानगर पालिकाओं में यह संभव नहीं होगा। 

महानगरों में 20 लाख घरों की आवश्यकता

शिवसेना के सुनील प्रभू द्वारा नियम 293 के तहत मुंबई के विकासकार्यों को लेकर पेश किए गए प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के महानगरों में फिलहाल 20 लाख घरों की आवश्यकता है। इनमें से आधे घरों की मांग मुंबई में है। मुंबई में फिलहाल 5 लाख घरों को मंजूरी मिल चुकी है।

2011 तक के झोपड़ों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने साल 2011 तक के झोपड़ों को नियमित करने का फैसला किया है। इस संदर्भ में कानून बनाया जा चुका है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद झोपड़ाधारकों को संरक्षण मिल जाएगा। सरकार मुंबई शहर का विकास प्रारुप इसी महीने मंजूर कर लेगी। सरकार लोगों को खुली जमीन उपलब्ध कराने पर जोर देगी इसके अलावा कोलीवाडा और आदिवासी बस्तियों के लिए स्वतंत्र विकास नियमावली बनाई जाएगी। 

अवैध झोपड़ों को हटाएगी सरकार 

पुलिसवालों के घरों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जिम्मा गृहविभाग को सौंप दिया गया है। इसके अलावा BDD चालों में जो पुलिसवाले 30 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं, उन्हें भी घर दिया जाएगा। मुंबई के आर्थर रोड जेल की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार इससे 20 मीटर के दायरे में बने अवैध झोपड़ों को हटाएगी। वहां रहने वालों को दूसरी जगहों पर घर दिए जाएंगे

Similar News