अब गूगल बताएगा मुंबई में कहां-कहां हैं पब्लिक टॉयलेट

अब गूगल बताएगा मुंबई में कहां-कहां हैं पब्लिक टॉयलेट

Tejinder Singh
Update: 2018-03-18 12:31 GMT
अब गूगल बताएगा मुंबई में कहां-कहां हैं पब्लिक टॉयलेट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में आने वाले पर्यटक जल्द ही गूगल मैप के जरिए आसपास स्थित सार्वजनिक शौचालय की जानकारी हासिल कर सकेंगे। मुंबई महानगर पालिका ने गूगल मैप पर महानगर के शौचालयों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के फैसला किया है। यही नहीं अगर इन शौचालयों में किसी तरह की असुविधा है तो इसकी भी शिकायत ऑनलाइन ही की जा सकेगी। 

गूगल पर खोजे जा सकेंगे मुंबई में स्थित सार्वजनिक शौचालय 
दरअसल शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। लेकिन उन्हें शहर की जानकारी न होने के चलते सार्वजनिक शौचालय खोजने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में लघुशंका के लिए भी शौचालय खोजने में लोगों का काफी समय निकल जाता है। इसीलिए मुंबई MNP ने शौचालयों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने का फैसला किया। 

पर्यटकों की सुविधा के लिए मुंबई MNP का फैसला  
इस काम की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाली क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया को सौंपी गई है। जानकारी गूगल पर उपलब्ध होने के बाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में मुंबई MNP को अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इस काम के लिए तीन लाख चार हजार रुपए खर्च आने की उम्मीद है। 

जरूरत पड़ी तो बढ़ाई जा सकेगी रकम 
MNP के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो इस रकम को बढ़ाया भी जा सकता है। MNP महानगर पालिका क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बस अड्डों के साथ-साथ गेटवे ऑफ इंडिया, कमला नेहरू पार्क, रानी बाग, नेशनल पार्क जैसे पर्यटन स्थलों के आसपास स्थित शौचालयों की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराएगी। 
 

Similar News