राम नवमीं पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत और भंडारे

राम नवमीं पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत और भंडारे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-13 15:27 GMT
राम नवमीं पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत और भंडारे

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जिले भर में रामनवमी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा पुराने बस स्टैण्ड से निकाली गई, जो हनुमानताल में समाप्त हुई। जहां-जहां से शोभा यात्रा गुजरी वहां पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव शहर में पूरे धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही जगह-जगह महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म महासभा की अगुवाई में रामनवमी पर पुराना बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत, नेता, सहित आम जनता शामिल हुई। इस दौरान बैंडों की शानदार धुनें गूंज रही थी। शोभा यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

राम दरबार की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
शोभायात्रा में राम दरबार सहित अन्य मनोहारी झांकिया शामिल रहीं। राम दरबार की झांकी लोगों में आकर्षण का केन्द्र रहीं। इसके साथ ही झांकियों में भगवान श्री राम के विभिन्न स्वरूपों को भी दिखाया गया है। रास्ते में जय श्री राम के जयघोष गूंज रहे थे।

बैंडों की शानदार धुन
इस दौरान बैंडों की शानदार धुनें गूंज रही थी। बैंड धुन पर हनुमान चालीसा सहित रामधुन को सुनने के लिए लोगों की भीड़ शोभा यात्रा मार्ग पर लगी रही। इसके साथ ही शोभा यात्रा का आम जन सहित अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा में शामिल रहे नेता
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इसके साथ ही भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी शोभा यात्रा में पहुंचकर भगवान श्री राम से जीत का आशीर्वाद लिया है।

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
शोभा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसको देखते हुए शोभा यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहे। जगह-जगह तैनात पुलिस के जवान संदिग्धों पर नजर रखे रहे।

Tags:    

Similar News