14 साल की बेटी के साथ रेप, दुराचारी पिता गिरफ्तार

14 साल की बेटी के साथ रेप, दुराचारी पिता गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2019-05-17 10:13 GMT
14 साल की बेटी के साथ रेप, दुराचारी पिता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाले दुराचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  घटना पांचपावली थानांतर्गत है। अपनी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले  दुराचारी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर  पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले दुराचारी पिता को कड़ी सजा देने की मांग बस्ती के लोग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पांचपावली क्षेत्र में रहने वाले एक नराधम पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक फैक्टरी में काम करता है। उसकी पत्नी भी किसी दुकान में काम करती है। आरोपी के परिवार में तीन बच्चे हैं।

पहले भी कर चुका था प्रयास
बताया जाता है कि इस दुराचारी  काे शराब पीने की लत है। 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी पर ही उसकी बुरी नजर थी। शराब के नशे में ही करीब 8 माह पहले उसने घर में किसी के नहीं रहने पर बेटी से अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया था। उस समय बालिका ने पिता की चंगुल से खुद को बचा लिया था। आरोपी ने कई बार शराब के नशे में बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया। किसी को कुछ बताने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए बालिका मां से भी शिकायत नहीं कर पा रही थी। गत बुधवार को सुबह आरोपी पिता काम पर गया, लेकिन एक घंटे  बाद वापस घर लौट आया। घर में बेटी को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुराचार किया। 

मां को दी घटना की जानकारी
 आरोप है कि घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर उसने बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता को उसने जान से मारने की धमकी दी। शाम को जब पीड़िता की मां घर लौटी, तब उसने पिता की करतूत उजागर कर दी। उसके बाद यह मामला पांचपावली थाने पहुंचा। थाने के वरिष्ठ  पुलिस निरीक्षक अशोक मेश्राम ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News