राहत : पुणे में हुई जांच, मुर्गियों में नहीं मिला बर्ड फ्लू का वायरस

राहत : पुणे में हुई जांच, मुर्गियों में नहीं मिला बर्ड फ्लू का वायरस

Tejinder Singh
Update: 2021-01-16 10:53 GMT
राहत : पुणे में हुई जांच, मुर्गियों में नहीं मिला बर्ड फ्लू का वायरस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले के दो पोल्ट्री फार्म और एक खेत में मुर्गियों के मरने की घटना ने खलबली मचा दी थी। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए आनन-फोनन इनका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा गया। वहां से राहत भरी खबर आई है। इन मुर्गियों में बर्ड फ्लू वायरस नहीं पाया गया है। रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिला परिषद पशु संवर्धन अधिकारी युवराज केने ने यह जानकारी दी।

कलमेश्वर तहसील के उबगी में एक व अन्य गांव में एक पोल्ट्री फार्म और मौदा तहसील के एक खेत में मुर्गियां मरने की जानकारी सामने आई थी। शुक्रवार की शाम पशु संवर्धन विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य में बर्ड फ्लू की स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान कलमेश्वर और मौदा तहसील मरी मुर्गियों की जांच रिपोर्ट बर्ड फ्लू निगेटिव आने की जानकारी दी गई। 14 जनवरी को तोते सहित अन्य चिड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कोंढाली परिसर के रिंगनाबोड़ी, मिनीवाड़ा, मसाला, चाकगेडोह में बड़ी संख्या में ये पक्षी मृत मिले थे।  

 

Tags:    

Similar News