कैब पर बवाल : सीएम ने कहा -सभी धर्मों के नागरिकों का संरक्षण करेगी सरकार, उमरखेड़ में बस के कांच फोड़े

कैब पर बवाल : सीएम ने कहा -सभी धर्मों के नागरिकों का संरक्षण करेगी सरकार, उमरखेड़ में बस के कांच फोड़े

Tejinder Singh
Update: 2019-12-20 15:25 GMT
कैब पर बवाल : सीएम ने कहा -सभी धर्मों के नागरिकों का संरक्षण करेगी सरकार, उमरखेड़ में बस के कांच फोड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अफवाहों को न फैलाने का आव्हान करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में किसी भी धर्म, समुदाय के नागरिक के अधिकार पर आघात नहीं पहुंचने दिया जाएगा। शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भी जिस तरह से वातावरण बन रहा है, उसपर नियंत्रण के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा नागरिकता संशोधन विधेयक मंजूर होने के बाद देश में अशांती, भय और अफवाह का वातावरण है। देश भर में इस कानून के विरोध में आंदोलन हो रहा है। आंदोलन के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा भी हो रही है। ऐसे में सब मिलकर जनता के बीच से गलतफहमी दूर करने की आवश्यकता है। शुक्रवार को ही नागरिकता विधयेक के विरोध में एक मोर्चा विधानभवन पर पहुंचा। उनके प्रतिनिधियों से चर्चा कर शांति कायम रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में कानून के संबंध में चर्चा नहीं हो पायी है। इससे नागरिकों में भय का वातावरण है। कानून का विरोध करनेवालों से निवेदन है कि वे शांति से प्रदर्शन करें। महाराष्ट्र की गरिमा का सम्मान रखें।

Tags:    

Similar News