हजार फिट लंबे ध्वज के साथ 2000 स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

हजार फिट लंबे ध्वज के साथ 2000 स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-25 09:12 GMT
हजार फिट लंबे ध्वज के साथ 2000 स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

डिजिटल डेस्क, सतना। यहां स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई 2 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा शहर के लिए यादगार बन गई। जिसने भी इसे देखा वह इसकी प्रशंसा किए बिना नहीं रह सका। स्कूली बच्चों के माध्यम से किए गए इस आयोजन से पूरे शहर में राष्ट्रीय भावना की भी अलख जगी। 1000 फिट लंबे और 12 फिट चौड़े तिरंगे को 2 दर्जन से भी ज्यादा स्कूलों के 2000 स्कूली बच्चों ने संभाला। पूरे रास्ते राष्ट्रप्रेम के नारे लगाते बच्चे इस रैली को और भी भव्य और अनुकरणीय बना रहे थे।

जिला मुख्यालय में ऐसा पहली बार राष्ट्रीयता से ओतप्रोत सदभाव और भाईचारे का संदेश देने के इरादे से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहल पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 1000 फिट लंबे और 12 फिट चौड़े तिरंगे को 2 दर्जन से भी ज्यादा स्कूलों के 2000 स्कूली बच्चों ने संभाला। यात्रा की शुरुआत सुभाष पार्क से हुई। शहर के पन्नीलाल चौक, अस्पताल चौक और हनुमान चौक से होते हुए सुभाष पार्क में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। 

इस अवसर पर चेंबर के पूर्व अध्यक्ष योगेश ताम्रकार मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता एकेएस यूनिवार्सिटी के चेयरमैन अंनत सोनी ने की। आभार प्रदर्शन विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवम मिश्रा और मंच संचालन संगठन मंत्री अमित बिलगैया ने किया। विभाग संगठन मंत्री महेश प्रसाद ने इस सफलतम आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

ये भी रहे उपस्थित
भव्यतम तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विद्यार्थी परिषद के जिला सह संयोजक शुभम साहू, तहसील संयोजक जयप्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, नगर सहमंत्री पारूल, अभिषेक मिश्रा, जिला छात्रा प्रमुख आस्था, नगर छात्रा प्रमुख अंजली, नीतू, विवेक, आलमीन, दीपशिखा, प्रियांशा और  विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं की भूमिका भी उल्लेखनीय रही। रैली के समाप्ति के पश्चात सभी स्कूली बच्चों को जलपान एवं बिस्किट आदि के उपहार भी प्रदान किए गए। पूरे रास्ते पुलिस द्वारा भी यातायात का पुख्ता इंतजाम किया गया था।

 

 

Similar News