किसकी शह पर भागा शरजील, शेलार का सीएम से सवाल 

किसकी शह पर भागा शरजील, शेलार का सीएम से सवाल 

Tejinder Singh
Update: 2021-02-04 15:38 GMT
किसकी शह पर भागा शरजील, शेलार का सीएम से सवाल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा विधायक आशीष शेलार ने राज्य सरकार पर पुणे के एल्गार परिषद में हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देने वाले शरजील उस्मानी को मुंबई से भगाने में मदद करने आरोप लगाया है। गुरुवार को शेलार ने कहा कि एल्गार परिषद के आयोजन से लेकर मामला दर्ज होने तक शरजील को मुंबई से भागने में सत्ता में बैठे कौन से लोगों मदद की इसका जवाब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को देना चाहिए। शेलार ने कहा कि सरकार ने शरजील के खिलाफ मामला दर्ज करने में देरी क्यों की? सरकार को जवाब देना चाहिए कि परिषद के आयोजन की अनुमति क्यों दी गई? 

शरजील को लगेगी हथकड़ी

दूसरी ओर शिवसेना ने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा है कि शरजील को हथकडी निश्चित रूप से लगेगी। शिवसेना ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शरजील को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने सरकार के मन की बात की है। शरजील को हथकड़ी निश्चित रूप से लगेगी। इधर, मुंबई भाजपा विद्यार्थी आघाड़ी की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को शरजील के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।  
 

Tags:    

Similar News