शेट्टी बोले - किसान आंदोलन में विपक्ष पूरी ताकत से नहीं उतरा

शेट्टी बोले - किसान आंदोलन में विपक्ष पूरी ताकत से नहीं उतरा

Tejinder Singh
Update: 2021-01-25 16:26 GMT
शेट्टी बोले - किसान आंदोलन में विपक्ष पूरी ताकत से नहीं उतरा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। दिल्ली की सीमा पर जारी किसानों के आंदोलन के समर्थन में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने सोमवार को सांगली से कोल्हापुर तक ट्रैक्टर मोर्चा निकाला। शेट्टी ने खुद ट्रैक्टर चलाकर किसानों के मोर्चे का नेतृत्व किया। सांगली में पत्रकारों से बातचीत में शेट्टी ने कहा कि मेरी विपक्ष के दलों से नाराजगी है, क्योंकि पूरे देश के किसान इतना बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। इसी देखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जिस ताकत के साथ विपक्ष को आंदोलन में उतरना चाहिए था उतना जोर नहीं लगाया गया। 

केवल विपक्ष के कुछ नेताओं ने बयानबाजी की। शेट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ किसान अकेले लड़ रहे हैं। किसानों का उद्धार करने के नाम पर केंद्र सरकार तीनों कानून को लादना चाहती है। जबकि इन कानूनों को लागू करने के लिए किसी ने मांग नहीं की थी। शेट्टी ने कहा कि किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मूल मांग है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। शेट्टी ने कहा कि कहा कि ट्रैक्टर मोर्चे में शामिल किसानों की यह फौज कभी भी दिल्ली की ओर कूच कर सकती है। मोर्चे में दूसरे दलों के शामिल नहीं होने के सवाल पर शेट्टी ने कहा कि हमने किसी दल के समर्थन की अपेक्षा नहीं की थी। हम लोग अकेले ही पिछले साल जून महीने से तीनों कृषि कानूनों से जुड़े अध्यादेश जारी होने के बाद से विरोध कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News