राज्य सरकार किसानों को तत्काल मदद दे, केन्द्र का इंतजार न करे- फडणवीस

राज्य सरकार किसानों को तत्काल मदद दे, केन्द्र का इंतजार न करे- फडणवीस

Anita Peddulwar
Update: 2019-12-02 06:17 GMT
राज्य सरकार किसानों को तत्काल मदद दे, केन्द्र का इंतजार न करे- फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि किसानों को राहत देने के िलए राज्य सरकार, केन्द्र से मदद मांगने की बात कही है। मैंने कभी भी किसानों की मदद करने के लिए केन्द्र सरकार की निधि का इंतजार नहीं किया है। किसानों की सीधे मदद की है। जिस तरह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 25 हजार रुपए हेक्टेयर मदद देने का आश्वासन दिया, उसी प्रकार किसानों को तत्काल मदद मुहैया कराएं। जब केन्द्र से निधि आए, तो उसे राज्य की निधि में जोड़ लें। वह श्वेत-पत्र जाहिर करें, हम उसका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पहली बार नागपुर पहुंचने पर फडणवीस विमानतल पर बोल रहे थे। इस दौरान नागपुर विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में फडणवीस का जोरदार स्वागत किया गया।  बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं उपस्थित थे।

इनकी रही उपस्थिति
 इस अवसर पर पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, भाजपा शहराध्यक्ष प्रवीण दटके, महापौर संदीप जोशी, उपमहापौर मनीषा कोठे,  सत्तापक्ष नेता संदीप जाधव, पूर्व विधायक मिलिंद माने, पूर्व महापौर नंदा जिचकार, महामंत्री किशोर पलांदुरकर, अशोक मेंढे, मुन्ना यादव, स्थायी समिति सभापति प्रदीप पोहणे, अर्चना डेहनकर, रमेश भंडारी, बंडू राऊत, संजय ठाकरे, मनोरमा जयस्वाल, किशन गावंडे, शिवानी दाणी, चेतना टांक, डॉ. कीर्तिदा अजमेरा, प्रभाकर येवले, भूषण सिंगणे, दिलीप चौधरी, नागेश सहारे, किशोर वानखेड़े, अमर पारधी, रूपा राय, परशु ठाकुर, धर्मपाल मेश्राम, मनीषा काशीकर, अभय दीक्षित, दीपराज पार्डीकर, वर्षा ठाकरे, चंदन गोस्वामी, बड़ी संख्या में नगरसेवक व पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जमकर हुई नारेबाजी
पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में विमानतल पर जमकर ढोल-नगाड़े बजाए गए। कार्यकर्ता विमानतल पर भाजपा के झंडे लहरा रहे थे। स्वागत के दौरान आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि "देवेंद्र जी आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं, भारतीय जनता पार्टी की जीत हो और भारत माता की जय’, के नारे से परिसर गूंज उठा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। 

Tags:    

Similar News