पोर्न दिखाकर सौतेला पिता करता था दुराचार, गिरफ्तार

पोर्न दिखाकर सौतेला पिता करता था दुराचार, गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2019-07-10 10:26 GMT
पोर्न दिखाकर सौतेला पिता करता था दुराचार, गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  पोर्न दिखाकर सौतेली बेटी से दुराचार करने की घटना यशोधरा नगर क्षेत्र में  सामने आई। यहां एक सौतेला पिता द्वारा 13 वर्षीय बालिका को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने की घटना को लेकर  बस्ती की महिलाओं व पुरुषों ने यशोधरा नगर थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।पीड़ित बालिका को आरोपी करीब दो माह से परेशान कर रहा था। चर्चा है कि बालिका ने यह बात अपने परिजनों व रिश्तेदारों को बताई थी लेकिन किसी ने आरोपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। 

सहेली से समाजसेवकों तक पहुंची घटना की जानकारी

पीड़िता ने अपनी आपबीती बस्ती में रहने वाली एक सहेली को बताई तब यह बात कुछ समाजसेवकों के कानों तक पहुंची। आरोपी पर नजर रखा जाने लगा। मंगलवार को आरोपी का भांडा-फोड़ होने पर मामला यशोधरा नगर थाने पहुंचा। यशोधरा नगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रायन्नावार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि पीड़ित बालिका को पुलिस मंगलवार की शाम करीब 7 बजे वैद्यकीय जांच के लिए  शासकीय अस्पताल ले गई थी। उसकी वैद्यकीय जांच प्रक्रिया शुरू थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यशोधरा नगर में एक 13 वर्षीय  बालिका से उसके सौतेले पिता ने जबरन दुष्कर्म किया। बस्ती के लोगों ने आरोपी के खिलाफ थाने में पहुंचकर आवाज उठाई तब पुलिस ने उसे पकड़ा। बताया जाता है कि आरोपी ने पीड़िता की मां से विवाह किया है। बालिका अपनी मां और छोटे भाई के साथ यशोधरा नगर में किराए के मकान में रहती है। उसके सौतेले पिता ने घर पर ही गैरेज खोल रखा है।

मां अपने भाई के ठेले पर सदर मंगलवारी क्षेत्र में काम करने जाती है। पीड़िता की मां पहले सदर क्षेत्र में अपने नानी के घर पर रहती थी। आरोपी ने उनकी परवरिश की जिम्मेदारी ली तो वह नानी का घर छोड़कर उसके साथ रहने लगी थी।  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रायन्ना ने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पीड़िता का पिता उसकी मां और भाई को छोड़कर चला गया। आरोपी ने उसकी मां से दूसरी शादी करने के बाद उनके ही साथ में यशोधरा नगर में रहने लगा। सौतेले पिता की बालिका पर नीयत खराब हो गई। घर पर अकेले रहने का फायदा उठाकर मई माह से परेशान करने लगा था।  घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर धमकी भी देता था। हालांकि पीड़िता ने अपने परिजनों और कुछ रिश्तेदारों को आरोपी की करतूतों के बारे में बताया था, फिर भी सभी की खामोशी से आरोपी की हिम्मत बढ़ने लगी।  आराेपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच यशोधरा नगर पुलिस कर रही है।

Tags:    

Similar News