आयकर एक 'जहर' है, इसे खत्म होना चाहिए : सुब्रमण्यम स्वामी

आयकर एक 'जहर' है, इसे खत्म होना चाहिए : सुब्रमण्यम स्वामी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-19 04:58 GMT
आयकर एक 'जहर' है, इसे खत्म होना चाहिए : सुब्रमण्यम स्वामी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश में आर्थिक विकास के लिए टैक्स व कर्ज प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। ये कहना है भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी का। उन्होंने कहा कि आयकर प्रणाली को तत्काल खत्म कर देना चाहिए। सुब्रमण्यम स्वामी ने इसे जहर बताया है।

दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित टॉक शो में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। ‘कैन इंडिया बी एन इकोनॉमिक सुपर पावर’ विषय पर आयोजित प्रोग्राम में उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आयकर को आर्थिक विकास के मामले में जहर मानते हुए कहा कि इससे जितना राजस्व सरकार को मिलता है, उससे कहीं अधिक राजस्व अन्य स्रोतों से मिल सकता है। भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि आयकर जुटाने में लगा प्रशासन भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए काम करे तो देश को लाखों करोड़ों का राजस्व मिलेगा। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, महापौर नंदा जिचकार, उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, दैनिक भास्कर के डायरेक्टर सुमित अग्रवाल, भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने की। इस दौरान संपादक मणिकांत सोनी ने सभी का आभार जताया। वहीं समन्वय संपादक आनंद निर्बाण ने स्मृति चिह्न देकर डॉ. स्वामी को सम्मानित किया।

Similar News