सुशांत सिंह सुसाइड केस : अभिनेत्री संजना से 9 घंटे तक हुई पूछताछ

सुशांत सिंह सुसाइड केस : अभिनेत्री संजना से 9 घंटे तक हुई पूछताछ

Tejinder Singh
Update: 2020-06-30 15:52 GMT
सुशांत सिंह सुसाइड केस : अभिनेत्री संजना से 9 घंटे तक हुई पूछताछ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की छानबीन कर रही बांद्रा पुलिस ने उनकी आखिरी फ़िल्म "दिल बेचारा" की अभिनेत्री संजना संघी से 9 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की। संजना से पुलिस ने यह जानने की कोशिश की क्या साथ काम करने के दौरान सुशांत ने अपनी कोई परेशानी उसके साझा की थी। संजना को बयान दर्ज करने के लिए सोमवार को बुलाया गया था लेकिन शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से वे शहर से बाहर थीं। वापस लौटने के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब संजना अपना बयान दर्ज करने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची। पुलिस में संजना से पूछा कि क्या उन्हें सुशांत के डिप्रेशन से जूझने की जानकारी थी। साथ काम करते समय उनका व्यवहार कैसा था। क्या उन्होंने किसी परेशानी का जिक्र किया था। पुलिस के सवालों का जवाब देने के बाद संजना रात आठ बजे के करीब पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं। सुशांत की आत्महत्या  की वजह जानने की कोशिश कर रही पुलिस अब तक 30 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत की आखिरी फ़िल्म "दिल बेचारा" इसी महीने ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।

शेखर कपूर का बयान लेगी पुलिस

पुलिस इस मामले में फिल्मकार शेखर कपूर को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी। कपूर यशराज की फ़िल्म "पानी" का निर्देशन करने वाले थे और सुशांत इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुनाव गए थे लेकिन यशराज और कपूर में मतभेदों के चलते फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गई।  सुशांत की आत्महत्या के बाद कपूर ने ट्वीट कर लिखा था मैं जानता हूं  तुम किस पीड़ा से गुजर रहे थे। मैं उन लोगों को जानता हूं जो  तुम्हारे भरोसे पर खरे नहीं उतरे। तुम्हारे साथ जो हुआ, वह तुम्हारा नहीं उनका कर्म था।  
 

Tags:    

Similar News