टीडीडीपीटी अभियान का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय पन्ना में किया गया

पन्ना टीडीडीपीटी अभियान का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय पन्ना में किया गया

Ankita Rai
Update: 2022-08-17 09:22 GMT
टीडीडीपीटी अभियान का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय पन्ना में किया गया

डिजिटल डेस्क, पन्ना।पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज केंद्रीय विद्यालय पन्ना में टीडीए डीपीटी अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. एस. उपाध्याय  की उपस्थिति में किया गया। जिसमें 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चों को टीडी के टीके लगाए गए।उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य  अमर चंद्र राजपूत एवं केंद्रीय विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।  कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जिला वैक्सीन चैन मैनेजर  नरेंद्र सिंह, जिला डाटा मैनेजर मनीष विश्वकर्मा, सीएमएचओ स्टोर प्रभारी राजेश तिवारी, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती राशि पाण्डेय एवं डीसीएम दीपक सिंह राजपूत उपस्थित रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर वी.एस.उपाध्याय ने जानकारी दी कि 17 अगस्त को प्रिकॉशन डोज का महाअभियान पन्ना जिले में आयोजित किया जा रहा है। जिन भी हितग्राही को दोनों  कोविड वैक्सिंग लगाये गये है उनमें  छह माह कंप्लीट हो गए हैं। वह अपना प्रिकॉशन डोज महा अभियान में जरूर लगवाएं और अपने आप को सुरक्षित रखें। 

Tags:    

Similar News