साइबर क्राइम में तकनीकी पक्ष महत्वपूर्ण -लगातार अपग्रेड होने की जरूरत

साइबर क्राइम में तकनीकी पक्ष महत्वपूर्ण -लगातार अपग्रेड होने की जरूरत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-28 07:58 GMT
साइबर क्राइम में तकनीकी पक्ष महत्वपूर्ण -लगातार अपग्रेड होने की जरूरत

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। जबलपुर के आईजी कार्यालय में पुलिस जोन स्तरीय साक्ष्य के रूप में साइबर फॉरेसिंक की भूमिका एवं वर्तमान में अपराधों के  प्रति सजगता एवं समझ हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान आईजी विवेक शर्मा ने कहा है कि बदलते समय के साथ साइबर क्राइम में भी तेजी से बदलाव आ गया है। इसके लिए लगातार अपग्रेड होने की जरूरत है। साक्ष्य के रूप में इसका तकनीकी पक्ष काफी महत्वपूर्ण रहता है। इस मौके पर एसपी साइबर जोन अंकित शुक्ला द्वारा बताया गया कि अब न्यायालयों में भी साइबर फॉरेंसिक  को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे अपधराधियों का बच निकलना असंभव हो गया है। यह तकनीकी पक्ष हर साइबर क्राइम में जरूरी हो गया है। उन्होंने इस समय होने वाले आर्थिक अपराधों के बारे में भी जानकारी दी और इन्हें रोकने के उपायों की जानकारी भी दी।इस कार्यशाला में एएसपी स्तर के अधिकारियों से लेकर एएसआई स्तर के पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। 

Tags:    

Similar News