कृषि राज्यमंत्री कडू की चेतावनी - महाराष्ट्र के हजारों किसानों के साथ जाएंगे दिल्ली

कृषि राज्यमंत्री कडू की चेतावनी - महाराष्ट्र के हजारों किसानों के साथ जाएंगे दिल्ली

Tejinder Singh
Update: 2020-11-30 17:04 GMT
कृषि राज्यमंत्री कडू की चेतावनी - महाराष्ट्र के हजारों किसानों के साथ जाएंगे दिल्ली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रहार संगठन के मुखिया तथा प्रदेश के स्कूली शिक्षा राज्य मंत्री बच्चू कडू ने कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन का यदि तीन दिनों में कोई हल नहीं निकला तो वे दिल्ली जाएंगे। सोमवार को कडू ने ट्वीट करके कहा कि केंद्र सरकार सभी आंदोलनकारी किसानों से ईमानदारी से चर्चा करें। यदि केंद्र सरकार ने तीन दिनों में समाधान नहीं निकाला तो मैं खुद महाराष्ट्र से हजारों किसानों के साथ दिल्ली में डेरा आंदोलन करूंगा।

Tags:    

Similar News