ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-22 09:00 GMT
ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मायके से पैसे लाने और माता-पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए पत्नी को बार-बार प्रताड़ित करने पर  उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने प्रिया उर्फ अवनी देशमुख के पति चूडामन उर्फ रोशन देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशन देशमुख की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी अवनी देशमुख ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में साेनेगांव पुलिस ने पहले आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने अवनी को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। वह हर रोज उसके साथ मारपीट करता था। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्लाट नंबर 303, बिल्डिंग नं. 4/13, मिहान निवासी प्रिया उर्फ अवनी चूडामन उर्फ रोशन देशमुख (32) ने पति रोशन देशमुख की प्रताड़ना से परेशान होकर गत 14 नवंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने पर सोनेगांव पुलिस ने उस समय आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। जांच में आरोपी की करतूत सामने आने पर पुलिस ने आरोपी रोशन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। अवनी से रोशन हर रोज बदसलूकी करने के साथ ही मायके से पैसे और संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए जली कटी सुनाकर पीटता था। रोज-रोज जली कटी बातें सुनकर अवनी ने अपने बेडरूम में सीलिंग पंखे को साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी। साथ ही वह उस पर भी शक करता था। इस मामले में वैभव रमेश बुरुले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोशन देशमुख के खिलाफ धारा 498(अ), 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

दो  युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों के नाम  उमंग निमजे और मंगेश ढोमने है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की? कारण अज्ञात है। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकीनगर निवासी उमंंग देवानंद निमजे (19) ने गत दिनों घर में छत में लगे हुक में ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर हुड़केश्वर थाने के उपनिरीक्षक नीलकंठे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना कलमना क्षेत्र में हुई। करारे नगर,  भरतवाड़ा निवासी मंगेश युवराज ढोमने (27) ने गत िदनों में घर के शौचालय की खिड़की में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने पर कलमना थाने के उपनिरीक्षक एम जाधव सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।
 

Tags:    

Similar News