छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपराधों से बचाव के लिए जागरूक अभियान चलाया

सतना छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपराधों से बचाव के लिए जागरूक अभियान चलाया

Safal Upadhyay
Update: 2022-09-28 13:51 GMT

डिजिटल डेस्क,सतना। छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चेतना अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी कडी में जसो थाना टीआई वर्षा सोनकर ने अपनी टीम के साथ शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जसो का दौरा किया। उन्होंने स्कूल में छात्र छात्राओं से संवाद कर बाल अपराध, महिला अपराध,साइबर अपराध,मानव दुर्व्यवहार जैसे संगठित अपराधों की जानकारी देकर सतर्क किया तो महिला उर्जा डेस्क की आवश्यकता एवं फायदों से अवगत कराया।इस मौके पर सभी को अपराध से दूर रहने और कोई भी अनैतिक गतिविधि पता चलने पर पुलिस को सूचित करने की शपथ दिलाई गई।

Tags:    

Similar News