दहेज में बीस लाख रुपए और कार की डिमांड - पीडि़त महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

दहेज में बीस लाख रुपए और कार की डिमांड - पीडि़त महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-28 09:07 GMT
दहेज में बीस लाख रुपए और कार की डिमांड - पीडि़त महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

 डिजिटल डेस्क जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घड़ी चौक के पास रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त महिला ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में बीस लाख रुपए व कार की माँग कर रहे हैं। माँग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया और कहा कि जब दहेज लेकर आना तभी वापस लौटना। महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाँच में लिया गया है। 
भोपाल में हुई है शादी
 सूत्रों के अनुसार पीडि़त महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब 3 वर्ष पूर्व सोशल मीडिया साइट पर उसकी पहचान भोपाल निवासी नवजोत राहुल से हुई थी। मेलजोल बढऩे पर दोनों के परिजनों की रजामंदी से फरवरी 2017 में भोपाल में उसकी शादी हो गयी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। ससुराल वाले दहेज में बीस लाख रुपए व कार की माँग कर रहे थे। महिला ने इनकार किया तो उसे ससुराल से भगा दिया। अपने मायके पहुँची महिला ने परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दहेज लोभियों की तलाश शुरू कर दी है। 
 

Tags:    

Similar News