एक ही विमान में दो बार तकनीकी खराबी , गो एयर ने दिल्ली का विमान किया रद्द

एक ही विमान में दो बार तकनीकी खराबी , गो एयर ने दिल्ली का विमान किया रद्द

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-06 06:28 GMT
एक ही विमान में दो बार तकनीकी खराबी , गो एयर ने दिल्ली का विमान किया रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार की रात दिल्ली जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई। सुधार न होने की स्थिति के चलते यात्रियों को बंगलुरु से आने वाले दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। विमान को सुधार कर रविवार को बंगलुरु भेजा जा रहा था, लेकिन हवाई पट्टी पर जाने के बाद फिर से तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद अहमदाबाद से आए विमान से यात्रियों को भेजा गया। वहीं, विमान की कमी के चलते दिल्ली जाने वाला विमान रद्द कर दिया गया।

ऐसा रहा घटनाक्रम
- शनिवार को गो एयर के विमान (क्रमांक 2520) को नागपुर से रात 9.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन पुसबैक (टो) करते समय विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जांच के बाद विमान को देर रात ग्राउंड (उड़ने में असमर्थ) घोषित कर दिया गया। इसके बाद रात 11.55 बंगलुरु से आए गो एयर के विमान (क्रमांक 812) से 173 यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।

- रविवार को खराबी सुधार कर गो एयर के विमान (क्रमांक 811) को सुबह 6 बजे से 3.30 घंटा देरी से सुबह 9.30 बजे बंगलुरु भेजने का निर्णय लिया गया, लेकिन हवाई पट्टी पर जाने के बाद विमान में फिर तकनीकी खराबी आ गई। इस बार जांच के बाद विमान को ग्राउंड घोषित कर दिया गया। इस विमान के यात्रियों को अहमदाबाद से आए विमान (क्रमांक 731) में बैठा कर कर दोपहर करीब 12 बजे बंगलुरु के लिए भेजा गया।

- शाम 5 बजे मुंबई जाने वाले गो एयर के विमान (क्रमांक 2602) को बंगलुरु भेजने के कारण विमानों की कमी हो गई, इस कारण दिल्ली से आने वाले गो एयर के विमान (क्रमांक 2519) को रात करीब 9.30 बजे भेजने की तैयारी की गई।

- तकनीकी खराबी के कारण गो एयर का एक विमान नागपुर विमानतल पर खड़ा है। दूसरी तरफ, रात में दिल्ली 9.25 बजे गो एयर के पास दिल्ली भेजने विमान (क्रमांक 2520) के लिए विमान ही नहीं बचा, इसलिए उसे रद्द कर दिया गया।

Tags:    

Similar News