बाल सम्प्रेषण गृह से भाग निकले दो किशोर - सफाई के समय दिखाया कमाल

बाल सम्प्रेषण गृह से भाग निकले दो किशोर - सफाई के समय दिखाया कमाल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-30 08:31 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क जबलपुर । रांझी थाना क्षेत्र के गोकलपुर स्थित बाल सम्प्रेषण गृह से दो किशोर उस समय भाग निकले जब कमरे की सफाई हो रही थी। भागने वाले इन किशोरों में एक मंडला तथा दूसरा जबलपुर का है। इन दोनों की खोज के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। देर रात तक दोनों किशोरों का पता नहीं चला है कि वे आखिर कहाँ चले गए हैं। मंडला के किशोर की उम्र 14 वर्ष तथा जबलपुर के किशोर की उम्र करीब 17 वर्ष बताई गई है।  इस संबंध में रांझी थाना प्रभारी सुनील नेमा ने जानकारी दी है कि सवेरे करीब साढ़े 7 बजे जब सम्प्रेषण गृह में रोज की तरह ही सफाई कर्मी कमरों की सफाई कर रहे थे तभी दोनों किशोरों को कमरे से बाहर किया गया था। उसी का फायदा उठाकर जब सफाई कर्मियों का ध्यान उनकी ओर से हटा तो दोनों किशोरों ने बाहर की ओर दौड़ लगा दी। उसके बाद इन किशोरों का पीछा भी किया गया लेकिन वे हाथ नहीं आये। 
रिपोर्ट दोपहर में दर्ज कराई 
बाल सम्प्रेषण गृह में बंद किये गए दोनों किशोरों के गायब होने की रिपोर्ट रांझी थाने में दोपहर करीब दो बजे कराई गई। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इससे पहले सम्प्रेषण गृह के कर्मी खुद ही अपने स्तर पर गायब किशोरों की खोजबीन कर रहे थे। 
 

Tags:    

Similar News