केंद्रीय मंत्री आठवले की मां हौसाआई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री आठवले की मां हौसाआई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-16 18:03 GMT
केंद्रीय मंत्री आठवले की मां हौसाआई का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले की मां हौसाआई बंडू आठवले का निधन हो गया। गुरुवार को उपनगर बांद्रा के गुरुनानक अस्पताल में सुबह 6.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। केंद्रीय मंत्री आठवले मुंबई के बाहर थे। सूचना मिलते ही वे मुंबई लौटे। बांद्रा स्थित सविधान बंगले में हौसाआई के अंतिम दर्शन के लिए सभी दलों के वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद पहुंचे। 

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री आठवले को फोन कर सांत्वना दी। बांद्रा पूर्व स्थित स्मशानभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा की सांसद पूनम महाजन, शिवसेना सांसद संजय राऊत, अरविंद सावंत और अनिल देसाई, महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर, पूर्व सांसद भालचंद्र मुणगेकर, दलित नेता आनंदराज आंबेडकर, अर्जुन डांगले, कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा विधायक पराग अलवणी, नगरसेविका रोहिणी कांबले और पूर्व विधायक मंगेश सांगले ने हौसाआई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Similar News