केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम फडणवीस ने दी दीपावली की बधाई, सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा

केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम फडणवीस ने दी दीपावली की बधाई, सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा

Tejinder Singh
Update: 2019-10-27 10:58 GMT
केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम फडणवीस ने दी दीपावली की बधाई, सोशल मीडिया पर तस्वीर की साझा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दीपावली के मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उनके अलावा के केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बधाई दी। अपने बधाई संदेश में गडकरी ने लिखा “ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं”। 

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी लोगों को दीवापली की बधाई दी, साथ ही प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। सीएम ने मुंबई स्थित निवास पर परिवार के साथ पूजन किया, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। आपको बता दें देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। कई जगह तो पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दिवाली मनाई गई।

 

 

 

दिवाली के बाद ही महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो जाएंगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बीजेपी सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है। जिसके नेतृत्व में गठबंधन स्थिर सरकार देगा। दिवाली के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि सरकार बनाने की प्रक्रिया दिवाली के बाद शुरू होगी।


 

Tags:    

Similar News