कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर, उत्तर मुंबई से लड़ेंगी चुनाव

कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर, उत्तर मुंबई से लड़ेंगी चुनाव

Tejinder Singh
Update: 2019-03-26 14:19 GMT
कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर, उत्तर मुंबई से लड़ेंगी चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आखिरकार उत्तर मुंबई से कांग्रेस को उम्मीदवार मिल गया। सूत्रों के फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बुधवार को दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। दो दिन पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय निरुपम उत्तर मुंबई से पिछला चुनाव हार गए थे। चार लाख से अधिक वोटों से चुनाव हारने के बाद निरुपम इस बार इस सीट से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस लिए पार्टी को भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी को टक्कर देने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार की तलाश थी। सूत्रों के अनुसार मराठी मुलगी उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई हैं। बुधवार को वे मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मिलिंद देवडा के साथ दिल्ली जाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाली हैं।

उत्तर मुंबई से होंगी उम्मीदवार

45 वर्षीय उर्मिला मातोंडकर (का नाम राजनीति के गलियारे में पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। क्योंकि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक प्रभावी उम्मीदवार चाहती है। उर्मिला ने मराठी फिल्म जाकोल से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की फिल्म "मासूम" में बाल अभिनेत्री के रूप में काम किया। आमिर खान के साथ फिल्म रंगीला से उर्मिला को काफी शोहरत मिली।   

 

Similar News