जानिए, उत्तराखंड पुलिस ने टिकटॉक से क्यों मिलाया हाथ 

जानिए, उत्तराखंड पुलिस ने टिकटॉक से क्यों मिलाया हाथ 

Tejinder Singh
Update: 2019-08-18 08:46 GMT
जानिए, उत्तराखंड पुलिस ने टिकटॉक से क्यों मिलाया हाथ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तराखंड पुलिस ने दुनिया भर में मशहूर शार्ट फार्म वीडियो प्लेटफार्म ‘टिकटॉक’के साथ हाथ मिलाया है। उत्तरखंड पुलिस ने नागरिकों से सीधे संपर्क में रहने व सामाजिक समरसता से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए टिकटॉक से हाथ मिलाया है। इस विषय पर उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा कि टिकटॉक के माध्यम से हमे न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा बल्कि समाजिक जागरुकता से जुड़े वीडियों भी लोगों के साथ साझा करने में हमे मदद मिलेगी। हम टिकटॉक के जरिए उत्तरखंड की सकारात्मकता को जन जन तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास करेगे।

टिकटॉक से मिलाया हाथ

इस संबंध में मुंबई में टिकटॉक के जन नीति के निदेशक नितिन सलूजा ने कहा कि कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने में जुटे पुलिस बल के साथ मिलकर काम करना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। केरल के बाद अब उत्तराखंड राज्य भी टिकटॉक पर आ गया है। टिकटॉक जन संपर्क का एक असरदार माध्यम बनकर उभरा है। 


 

Tags:    

Similar News