महाराष्ट्र के 3699 गावों में टैंकर से हो रही जलापूर्ति -  गहरा रहा सूखे का संकट

महाराष्ट्र के 3699 गावों में टैंकर से हो रही जलापूर्ति -  गहरा रहा सूखे का संकट

Tejinder Singh
Update: 2019-04-30 14:53 GMT
महाराष्ट्र के 3699 गावों में टैंकर से हो रही जलापूर्ति -  गहरा रहा सूखे का संकट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जलसंकट की गहराती स्थिति के बीच प्रदेश भर में 4774 टैंकरों से जलापूर्ति हो रही है। प्रदेश के 3699 गांवों और 8417 बस्तियों में जलापूर्ति के लिए टैंकरों का इस्तेमाल हो रहा है। जबकि पिछले साल इस दौरान महज 937 टैंकर लगे हुए थे। बीते साल सिर्फ 937 गांवों और 481 बस्तियों में पानी के लिए टैंकरों की जरूरत पड़ रही थी। प्रदेश में पिछले साल की तुलना में इस साल 3837 अधिक टैंकरो से पानी सप्लाई की जा रही है। सबसे अधिक मराठवाड़ा में 2534 टैंकर शुरू हैं। मंगलवार को राज्य सरकार के जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जलसंकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था के लिए योजना बनाई गई है। मराठवाड़ा के जायकवाड़ी सहित अन्य जलाशयों के डेड-स्टॉक का इस्तेमाल किया जाएगा। जलापूर्ति व स्वच्छता विभाग के अनुसार मराठवाड़ा विभाग में 2534, उत्तर महाराष्ट्र विभाग में 1149, पश्चिम महाराष्ट्र विभाग में 757, अमरावती विभाग में 218, नागपुर विभाग में 30 और कोंकण विभाग में 86 टैंकर शुरू हैं। 

 4774 टैंकरों की सेवा, पिछले साल सिर्फ 937 टैंकर का हुआ था इस्तेमाल 

औरंगाबाद के 686 गांवों और 258 बस्तियों में 1000 टैंकर, जालना के 384 गांव और 78 बस्तियों में 459 टैंकर, बीड़ के 553 गांवों और 291 बस्तियों में 761 टैंकर, परभणी के 28 गांवों और 9 बस्तियों में 42 टैंकर, हिंगोली के 24 गांवों और 8 बस्तियों में 38 टैंकर, नांदेड़ के 43 गांवों और 18 बस्तियों में 73 टैंकर, उस्मानाबाद के 95 गांवों और 7 बस्तियों में 123 टैंकर और लातूर के 28 गांवों और 8 बस्तियों में 38 टैंकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नाशिक के 196 गांवों और 673 बस्तियों में 242 टैंकर, धुलिया के 33 गांव और 1 बस्ती में 28 टैंकर, नंदूरबार के 2 गांवों में 1 टैंकर, जलगांव के 160 गांवों में 146 टैंकर और अहमदनगर के 483 गांवों और 2722 बस्तियों में 732 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। अमरावती के 19 गांवों में 18 टैंकर, बुलढाणा के 182 गांवों में 188 टैंकर, यवतमाल के 5 गांवों में 12 टैंकरों का इस्तेमाल हो रहा है। 

नागपुर के 26 गांवों में टैंकर से पानी सप्लाई

नागपुर के 26 गांवों में 28 और वर्धा के 4 गांव में 2 टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। ठाणे के 39 गांवों और 129 बस्तियों में 28 टैंकर, रायगड के 30 गांवों और 130 बस्तियों में 20 टैंकर, रत्नागिरी के 20 गांवों और 40 बस्तियों में 6 टैंकर और पालघर के 36 गांवों 87 बस्तियों में 32 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। वहीं पुणे के 89 गांवों और 860 बस्तियों में 163 टैंकर, सातारा के 163 गांवों और 722 बस्तियों में 192 टैंकर, सांगली के 173 गांवों और 1071 बस्तियों में 179 टैंकर और सोलापुर के 198 गांवों और 1305 बस्तियों में 223 टैंकरों का उपयोग पानी के लिए किया जा रहा है। 

 विभाग                        टैंकरों की संख्या        पिछले साल का आकड़ा

 मराठवाड़ा                    2534                       556
 पश्चिम महाराष्ट्र          757                          10
 उत्तर महाराष्ट्र            1149                        118   
 अमरावती                   218                          179
 नागपुर                      30                             6
 कोंकण                       86                            68
 कुल                         4774                         937         
 

Tags:    

Similar News