मौसम का असर : दिन-रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर, विमानों में देरी का सिलसिला जारी

मौसम का असर : दिन-रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर, विमानों में देरी का सिलसिला जारी

Tejinder Singh
Update: 2020-01-05 11:42 GMT
मौसम का असर : दिन-रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर, विमानों में देरी का सिलसिला जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह बदली के बाद दोपहर धूप खिल गई। जिसके बाद लोगों ने थोड़ी रात महसूस की, हालांकि शनिवार रात सड़कों पर हल्का कोहरा दिख रहा था। शनिवार को बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम में बदलाव और उत्तरी हवाओं के चलते रविवार को भी न्यूनतम तापमान में और कमी होने की संभावना है। हालांकि दिन और रात के तापमान का अंतर बढ़ेगा। अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही खुली धूप की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 

विमानों में देरी का सिलसिला जारी

सर्दी के साथ ही कोहरे का असर उड़ानों पर लगातार जारी है। शनिवार को मुंबई, बंगलुरु, इंदौर और पुणे के िवमान नागपुर देरी से पहुंचे, जिससे आगे की उड़ानों में भी देरी हुई। जानकारी के अनुसार, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 284) देर रात 2.15 बजे से 1 घंटा देरी से, दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 774) सुबह 7 बजे से 1.15 घंटा देरी से, हैदराबाद से आने वाला एयर इंडिगो का विमान (क्रमांक 7136) सुबह 7.05 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक 627) सुबह 7.20 बजे से 2.40 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 2601) सुबह 7.55 बजे से 1 घंटा देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5325) सुबह 9.55 बजे से 40 मिनट देरी से, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 134) सुबह 11.55 बजे से 1.45 घंटे देरी से, चेन्नई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 563) दोपहर 1 बजे से 45 मिनट देरी से, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 5388) दोपहर 1.05 बजे से 1.30 घंटे देरी से, मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान (क्रमांक 142) रात 8.15 बजे से 45 मिनट देरी से नागपुर विमानतल पर पहुंचा। वहीं, मुंबई से आने वाला एयर इंडिया का विमान (क्रमांक 629) रात 8.35 बजे से 1 घंटा देरी से, कोलकाता से आने वाला इंडिगो का विमान (क्रमांक 663) रात 9.55 बजे से 1 घंटा देरी से संतरानगरी के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर पहुंचने की जानकारी दी गई।
 

Tags:    

Similar News