दिन में मौसम खुशगवार, देर शाम तड़क-भड़क और फिर बारिश

नागपुर दिन में मौसम खुशगवार, देर शाम तड़क-भड़क और फिर बारिश

Tejinder Singh
Update: 2022-06-21 08:46 GMT
दिन में मौसम खुशगवार, देर शाम तड़क-भड़क और फिर बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार को जिले में जगह-जगह हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। गर्मी से निजात मिलने के अलावा रात को ठंडी हवा चली। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई है। नागपुर समेत विदर्भ में पारा लुढ़क गया है। विदर्भ में कहीं भी 36 डिग्री से अधिक तापमान नहीं रहा। नागपुर में अधिकतम तापमान 33.1 िडग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 तक विदर्भ में यलो अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अब बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार नहीं होने से नागपुर व आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए अभी समय लगेगा। 24 जून तक विदर्भ में यलो अलर्ट रहेगा।

गरज-चमक के साथ बारिश होने व  बिजली चमकने के दौरान अक्सर हादसे होते हैं। ऐसी स्थिति में मोबाइल बंद रखना चाहिए। बिजली के उपकरण भी बंद रखने चाहिए। जिलाधीश आर. विमला ने इस दाैरान घर से बाहर नहीं निकलने का आह्वान किया है। साथ ही कहा कि पेड़ के नीचे नहीं रुकना चाहिए। बारिश तेज हो तो नदी, नाले पार करने से बचना चाहिए। पुलिया पर से पानी बहने पर वाहन नहीं ले जाना चाहिए। मौसम विभाग व शासकीय सूचनाओं पर अमल करना चाहिए। जान है तो जहान है। इस वर्ष 100% से ज्यादा बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। गत वर्ष आपदा से 20 लोगों की मौत हुई थी। 12 लोगों की मौत नदी-नाले में बहने से हुई थी। दो दिन पहले ही  बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हुई है।

 

Tags:    

Similar News