कुएँ में छलांग लगाता युवक कैमरे में कैद हुआ , आत्महत्या का कारण अज्ञात 

कुएँ में छलांग लगाता युवक कैमरे में कैद हुआ , आत्महत्या का कारण अज्ञात 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-07-05 13:20 GMT
कुएँ में छलांग लगाता युवक कैमरे में कैद हुआ , आत्महत्या का कारण अज्ञात 

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र स्थित भानतलैया कलारी के पास रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक अजय चौधरी  ने आधी रात के बाद कुएँ में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में उसे नहीं पाकर परिजन उसकी खोज में निकले और कुएँ के पास चप्पल बरामद हुई। उसके बाद एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखे जाने पर वह कुएँ में छलांग लगाता नजर आया। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुँची और कुएँ से युवक का शव बरामद किया गया है। 
सूत्रों के अनुसार सुबह 6 बजे के करीब रंजीत चौधरी ने थाने में सूचना दी कि उनके चाचा श्रीमान चौधरी का बेटा अजय रात को अपने कमरे में था और कमरे में कूलर चल रहा था। सुबह चाचा ने देखा तो वह कमरे में नहीं था। उसकी तलाश करने निकले तो कुछ दूरी पर स्थित कुएँ के पास चप्पल पड़ी हुई थी। संदेह होने पर कुएँ में देखा गया, लेकिन वह नजर नहीं आया। उसके बाद पास के ही एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की जाँच करने पर अजय के कुएँ में कूदने की जानकारी लगी। पुलिस ने शव निकलवा कर आत्महत्या के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। 
 

Tags:    

Similar News