कोरोनावायरस का असर: IPL-2020 रद्द हुआ तो BCCI समेत किसे कितने करोड़ का नुकसान, जानें

कोरोनावायरस का असर: IPL-2020 रद्द हुआ तो BCCI समेत किसे कितने करोड़ का नुकसान, जानें

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-21 07:37 GMT
कोरोनावायरस का असर: IPL-2020 रद्द हुआ तो BCCI समेत किसे कितने करोड़ का नुकसान, जानें
हाईलाइट
  • IPL रद्द हुआ तो BCCI को 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान होगा
  • कोरोनावायरस के कारण IPL-13 को 15 अप्रेल तक टाला दिया गया

डिजिटल डेस्क। दुनिया भर में कोरोनावायरस से अब तक 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। यह वायरस अब तक 186 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। भारत में इस वायरस से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या 334 के पार जा चुकी है। वर्ल्ड इकोनॉमी, फूड इंडस्ट्री और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी इस वायरस की चपेट में है। वहीं स्पोर्ट्स भी इस वायरस की मार झेल रहा है। दुनिया भर में कई सारे खेल टूर्नामेंट इस वायरस के कारण रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी। स्थगित करने के बाद भी तमाम चर्चाओं के बाद IPL पर कोई रास्ता नहीं निकला। इसके बाद खबरें आईं कि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) जुलाई से सितंबर के बीच यह टूर्नामेंट करा सकता है। हालांकि अभी भी यह तय नहीं है कि, यह टूर्नामेंट होगा या नहीं। वहीं अगर इस साल यह टूर्नामेंट नहीं हुआ तो BCCI को 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं BCCI को सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से होगा।

IPL रद्द होने पर किसे कितना नुकसान - 

  • स्टार ने BCCI से IPL के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स 5 साल के लिए 16,347.5 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इस हिसाब से अगर इस साल टूर्नामेंट नहीं हुआ तो BCCI को 3 हजार 69 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ेगा। 
  • VIVO ने पांच साल के लिए IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप 2 हजार 199 करोड़ रुपए में ली थी। इस हिसाब से एक सीजन के करीब 439 करोड़ रुपए होते हैं। IPL इस साल न होने पर BCCI को यह नुकसान होगा। 
  • BCCI ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच के टेलीकास्ट के लिए फेसबुक के साथ 399 करोड़ की डील की थी। टूर्नामेंट नहीं हुआ था BCCI को यह नुकसान झेलना होगा। 
  • IPL ना होने पर खिलाड़ियों को 680 करोड़ का नुकसान होगा। IPL में 8 टीमें हैं और हर एक फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों को देने के लिए 85 करोड़ की राशि मिलती है। टूर्नामेंट रद्द होने पर यह राशि खिलाड़ियों को नहीं दी जाएगी। 
  • फ्रेंचाइजी को IPL के हर मैच से 2.5 से 4 करोड़ की कमाई होती है। टूर्नामेंट रद्द होने पर फ्रेंचाइजी को यह नुकसान उठाना पड़ेगा। 
  • ब्रॉडकास्टर स्टार ने पहले ही 90% विज्ञापन स्लॉट बेच दिए हैं। उसे उम्मीद थी कि, वह टीवी, डिजिटल एड रेवेन्यू से 3300 करोड़ रुपए कमाएगा। IPl ना होने पर उसे यह नुकसान होगा।

 

 

 

Tags:    

Similar News