KKR Vs MI, IPL-13: मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया, मैच में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए

KKR Vs MI, IPL-13: मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया, मैच में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए

Bhaskar Hindi
Update: 2020-09-23 13:15 GMT
KKR Vs MI, IPL-13: मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया, मैच में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए
हाईलाइट
  • कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला

डिजिटल डेस्क, अबु धाबी। आईपीएल के 13वें सीजन के 5वां मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (80) और सूर्यकुमार यादव (47) की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 33 रन पैट कमिंस ने बनाए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 30 रनों की पारी खेली। कोलकाता के लिए शिवम मावी ने 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला। मुंबई के गेंदबाज बोल्ट, पैटिंसन, राहुल चाहर और बुमराह ने 2-2 विकेट झटके। जबकि किरोन पोलार्ड को 1 विकेट मिला। रोहित शर्मा को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोलकाता की पारी

 

मुंबई की पारी


सोर्स - क्रिकबज

IPL में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बने रोहित
रोहित शर्मा ने इस मैच में 6 छक्के लगाए। इसी के साथ रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। क्रिस गेल 326 सिक्स के साथ टॉप पर काबिज हैं। एबी डिविलियर्स 314 सिक्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारतीयों में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 212 छक्के लगाए हैं।

पॉइंट टेबल

दोनों टीमें
मुंबई: 
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता: सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), निखिल नाइक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वॉरियर और शिवम मावी।

Tags:    

Similar News